वाराणसी: संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन, मनसुख मांडविया रहे मुख्य अतिथि (वाराणसी: संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन, मनसुख मांडविया रहे मुख्य अतिथि )
फिट इंडिया अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले 'संडे ऑन साइकिल' के मुख्य कार्यक्रम का आयोजन इस बार वाराणसी में किया गया। 'माय भारत' के स्वयंसेवकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीतने वाले एथलीट भी कार्यक्रम का हिस्सा बने।
मनसुख मांडविया ने बैलून उड़ाकर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ साइकिल चलाई।
नमो घाट पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। खेल मंत्री ने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले एथलीटों और 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों के खास लोगों को सम्मानित भी किया।