नई दिल्ली में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईएसआईसी ने भी अपनी स्थापना के 75 साल पूरे होने पर 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह, साइकिलिस्ट तन्वी, कोरियोग्राफर अतुल जिंदल, और साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक उपस्थित रहीं।
आईएएनएस से बात करते हुए पूर्व हॉकी खिलाड़ी रूपिंदर पाल सिंह ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री की तरफ से फिट इंडिया मूवमेंट के रूप में एक अच्छी मुहिम शुरू की गई है। इसके माध्यम से देशवासियों को फिट रहने का संदेश दिया जा रहा है।"
उन्होंने कहा कि हमें कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी भी मिली है। इसका भी हम जश्न मना रहे हैं। 20 साल बाद देश में फिर से कॉमनवेल्थ खेलों का आयोजन होने जा रहा है। मैं उम्मीद करता हूं कि पिछली बार से हमारा प्रदर्शन अच्छा होगा। खिलाड़ियों के लिए यह बहुत बड़ा अवसर है कि वे अपने देश में कॉमनवेल्थ गेम्स खेलेंगे। इससे अच्छी कुछ भी प्रेरणा नहीं हो सकती।