दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन ने लिया संन्यास, टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में जीता था गोल्ड (Image Source: IANS)
दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक पदक जीत चुके विक्टर एक्सेलसन बुधवार को 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल बैडमिंटन से संन्यास की घोषणा कर दी। एक्सेलसन ने पीठ की समस्या की वजह से संन्यास का ऐलान किया है।
पीठ की समस्या की वजह से वह इस साल की शुरुआत में इंडिया ओपन और जर्मन ओपन में खिताब जीतने के बाद कोर्ट से बाहर रहे थे।
एक्सेलसन ने बैडमिंटन यूरोप से बात करते हुआ कहा, "लगातार पीठ की दिक्कतों, सर्जरी के बाद ठीक न हो पाने और बार-बार होने वाले दर्द की वजह से वह जरूरी स्तर पर ट्रेनिंग या मुकाबला नहीं कर पा रहे थे। इस वजह से उन्हें संन्यास लेने का मुश्किल फैसला लेना पड़ा।"