यह मेरे लिए गर्व की बात पद्म भूषण मिलने पर बोले दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज (Image Source: IANS)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान टेनिस के दिग्गज विजय अमृतराज, प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अरमिडा फर्नांडिस, प्रोफेसर मंगला कपूर सहित कई अन्य को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करेंगी।
यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल और सिविल सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदान किये जाएंगे।
महान टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को खेल के क्षेत्र में पद्म भूषण दिया जाएगा।