ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार के दिन भारत के लिए स्वर्णिम रहा है। भारत की झोली में जूडो में 2 स्वर्ण पदक आए हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में भारत को पहली हार जूडो में स्वर्ण पदक मिला है। अस्मिता डे ने पहला स्वर्ण पदक जीता, जबकि दूसरा स्वर्ण पदक हर्ष सिंह ने जीता।
अस्मिता ने महिलाओं की 48 किग्रा जूडो फाइनल में कनाडा की हेइडी क्वैच को हराया। अस्मिता कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में स्वर्ण जीतने वाली भारत की पहली जूडोका बनीं। अस्मिता की जीत के कुछ ही मिनट बाद हर्ष सिंह ने पुरुषों को 60 किग्रा फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज को हराया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष हैं।
अस्मिता डे और हर्ष सिंह को उनकी ऐतिहासिक सफलता पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।