New Delhi: पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट एशियन गेम्स 2026 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं, जिसके बाद उनके पति और कोच सोमवीर राठी ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) की मंशा पर सवाल उठाए हैं। सोमवीर का आरोप है कि चयन ट्रायल के दौरान फेडरेशन नहीं चाहता था कि विनेश जीतें।
आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की विनेश की उम्मीदें शनिवार को खत्म हो गईं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए सेलेक्शन ट्रायल के दौरान विनेश को विमेंस 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में उन्हें मीनाक्षी गोयत के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।
इस झटके पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवीर राठी ने कहा कि जिस तरह से घटनाक्रम सामने आया, उससे परिवार को ठगा हुआ महसूस हुआ। उन्होंने दावा किया कि इस पूरी प्रक्रिया के दौरान महासंघ के कदम विनेश के खिलाफ ही रहे।