भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में महिलाओं के 53 किलोग्राम कैटेगरी के लिए वजन-माप (वेट-इन) टेस्ट को सफलतापूर्वक पास कर लिया। विनेश अब एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल में 53 किलोग्राम की कैटेगरी में हिस्सा लेंगी।
अधिकारियों के मुताबिक, विनेश फोगाट उन सभी योग्य पहलवानों में शामिल थीं, जिन्होंने तय समय पर वजन-माप के लिए रिपोर्ट किया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद वह अब जल्द शुरू होने वाले सिलेक्शन ट्रायल में भाग लेने के लिए पात्र हो गई हैं।
रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने एक बयान में कहा, "तय शेड्यूल के अनुसार, नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल के लिए महिलाओं की 53 किलोग्राम कैटेगरी सहित सभी वजन कैटेगरी के लिए वजन माप किया गया। विनेश फोगाट सहित सभी योग्य पहलवानों ने वजन-माप के लिए रिपोर्ट किया और जरूरी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके अनुसार, तय जरूरतों को पूरा करने वाले सभी योग्य पहलवानों को सिलेक्शन ट्रायल में हिस्सा लेने के लिए क्लियर कर दिया गया है।"