वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: दिल्ली डायनामाइट्स ने एम्पेरिया मराठा को हराकर खिताब जीता (वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: दिल्ली डायनामाइट्स ने एम्पेरिया मराठा को हराकर खिताब जीता )
दिल्ली डायनामाइट्स ने नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए वॉलीबॉल चैंपियंस लीग (वीसीएल) के फाइनल में एम्पेरिया मराठा को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया। दिल्ली डायनामाइट्स को 2 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली। रनर-अप को 1 करोड़ रुपये मिले।
फाइनल मुकाबले की शुरुआत मराठा ने शानदार अंदाज में की। पहले सेट में मराठा के अटैकर्स ने दिल्ली की डिफेंस को भेदते हुए 25-22 से सेट जीत लिया और दिल्ली को बैकफुट पर धकेल दिया। लेकिन चैंपियन टीम ने हार नहीं मानी।
दूसरे सेट से दिल्ली डायनामाइट्स ने जोरदार वापसी की। टीम ने अपनी सर्विस और ब्लॉकिंग में सुधार करते हुए दूसरा सेट 25-19 से अपने नाम किया और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।