सिडनी में आयोजित पेसापालो विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे अंकुश ठाकुर का जोरदार स्वागत (सिडनी में आयोजित पेसापालो विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर लौटे अंकुश ठाकुर का जोरदार स्वागत )
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित पेसापालो विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर लौटे हिमाचल प्रदेश के रामशहर क्षेत्र की पंजलू पंचायत के निवासी अंकुश ठाकुर का नालागढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर के रूप में कार्यरत अंकुश की उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जाहिर करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। अंकुश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से उनके परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
2 से 5 अक्टूबर तक आयोजित इस विश्व कप में 12 देशों की टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया। हिमाचल प्रदेश से अंकुश ठाकुर और प्रकाश ठाकुर भारतीय टीम का हिस्सा रहे। सिरमौर जिले के प्रकाश ठाकुर ने भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी की।