पहलवान मीनाक्षी गोयत ने एशियन गेम्स के सिलेक्शन ट्रायल्स में महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग के फाइनल के नतीजे को चुनौती देने के अपने फैसले का बचाव किया है। मीनाक्षी ने अंतिम पंघाल के खिलाफ फाइनल मुकाबले में जोरदार प्रदर्शन किया था, जिसे 3-2 के मामूली अंतर से हार गई थीं। मीनाक्षी इस फैसले से संतुष्ट नहीं थीं।
मीनाक्षी को यह विश्वास था कि उन्होंने फाइनल में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और इसलिए फैसले की समीक्षा की मांग की। हालांकि, मीनाक्षी की शिकायत को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) पहले ही स्वीकार कर चुका है।
मीनाक्षी ने 'आईएएनएस' से कहा, "मैं इस फैसले से संतुष्ट नहीं हूं, क्योंकि मुझे लगा कि मैंने उस मैच में सचमुच बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था। इसीलिए मैंने चुनौती दी। अब यह मामला संबंधित अधिकारियों के पास जाएगा और समीक्षा के बाद जो भी फैसला आएगा, मैं उसे स्वीकार करूंगी।"