हम उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, गोल्ड जीतने पर बोले भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी रितु श्योराण के पति नसीब (हम उनके प्रदर्शन से बेहद खुश हैं, गोल्ड जीतने पर बोले भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ी रितु श्योराण के पति नसीब)
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता। फाइनल में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराया। टीम को चैंपियन बनाने में ऑलराउंडर खिलाड़ी रितु श्योराण ने अहम भूमिका निभाई। रितु के पति नसीब जांगू ने उनके दमदार प्रदर्शन पर खुशी जताई है।
नसीब ने 'आईएएनएस' के साथ बात करते हुए रितु और भारतीय महिला कबड्डी टीम को गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह कबड्डी टीम के गोल्ड जीतने पर तमाम देशवासियों, कोचिंग स्टाफ, प्लेयर्स और कबड्डी फेडरेशन को बधाई और धन्यवाद देते हैं।
नसीब ने कहा कि उनकी पत्नी रितु पिछले तीन से चार साल से उनके साथ ही हंसावास स्थित वाइब्रेट कबड्डी अकादमी में प्रैक्टिस कर रही थीं।