कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय मुक्केबाजी टीम के लिए यादगार रहा। बॉक्सिंग में देश की झोली में कुल 10 मेडल आए, जिसमें से 7 गोल्ड रहे। अंकुश पंघाल ने 80 किलोग्राम कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 'गोल्डन पंच' लगाया। अंकुश के कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि अंकुश और उन्होंने मिलकर इंग्लैंड के बॉक्सर डिमेजी शिट्टू के खिलाफ पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
फाइनल मुकाबले में अंकुश ने शिट्टू को 4-1 से मात देते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंकुश के कोच ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए कहा, "अंकुश जब 11 साल के थे तब से मेरे पास आने लगे थे। हमने पहले से ही प्लानिंग कर रखी थी कि कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ इंग्लैंड और कनाडा ही हैं, जो हमको ज्यादा टक्कर देंगे। वर्ल्ड कप फाइनल में अंकुश इंग्लैंड के बॉक्सर से हारे थे।"