एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होना है। भारतीय टीम आत्मविश्वास, भरोसे और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों को चुनौती देने के नए संकल्प के साथ इस टूर्नामेंट में उतरेगी।
एफआईएच नेशंस कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा। सलीमा टेटे की कप्तानी में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे खिताब पर कब्जा जमाया। सलीमा ने उम्मीद जताई है कि टीम अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए बहुत आगे तक जाएगी और कई ऐतिहासिक पलों को अपने नाम करेगी।
विश्व कप में भारतीय टीम को पूल डी में रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को साउथ अफ्रीका और 20 अगस्त को भारतीय टीम की भिड़ंत इंग्लैंड से होगी। सलीमा पहली बार वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करेंगी। उन पर अनुभवी खिलाड़ियों और होनहार युवा प्रतिभाओं वाली टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी होगी।