कन्नूर वॉरियर्स के नए मैनेजर आंद्रे चेर्निशोव टीम को सुपर लीग केरल (एसएलके) का लगातार दूसरा खिताब दिलाना चाहते हैं। हालांकि, उनका मानना है कि यह काम आसान नहीं होगा क्योंकि दूसरी टीमों ने भी अपनी ताकत बढ़ाई है और अब मुकाबला पहले से ज्यादा कड़ा हो गया है।
कन्नूर ने पिछले साल लीग स्टेज में चौथे स्थान पर रहने के बाद 2025 एसएलके के प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था और फाइनल में 2024 की चैंपियन कालीकट त्रिशूर मैजिक को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। एसएलके 2025 जीतने के लिए उन्होंने उसी टीम से रूसी कोच चेर्निशोव को शामिल किया है जिसे उन्होंने फाइनल में हराया था। रूसी कोच ने फिर से खिताब जीतने का लक्ष्य रखा है, साथ ही इस बात पर भी जोर दिया है कि इस बार मुकाबला ज्यादा कड़ा होगा।
25 सितंबर से शुरू होने वाली छह टीमों की एसएलके से पहले 'आईएएनएस' के साथ एक खास बातचीत में चेर्निशोव ने कहा, "जब आप ऐसी टीम में आते हैं जो चैंपियन है, तो केवल एक ही लक्ष्य और मकसद हो सकता है इस खfताब को फिर से जीतना।" चेर्निशोव पिछले सीजन में त्रिशूर मैजिक के मैनेजर थे और उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, 2024 में सुपर लीग केरल (एसएलके) के पहले सीजन में उनकी टीम सबसे निचले स्थान पर रही थी, जबकि कालीकट एफसी ने खिताब जीता था।