पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की काफू से मुलाकात, दिग्गज फुटबॉलर ने भेंट की खास जर्सी (पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की काफू से मुलाकात, दिग्गज फुटबॉलर ने भेंट की खास जर्सी)
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर और वर्ल्ड कप विजेता काफू ने सोमवार को नबन्ना में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शताद्रु दत्ता भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा गया, "मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने आज (सोमवार) नबन्ना में ब्राजील के फुटबॉल दिग्गज काफू से मुलाकात की।"
मुख्यमंत्री ने गुलदस्ते के साथ काफू का स्वागत किया। इसी के साथ उन्होंने दिग्गज फुटबॉलर को स्वामी विवेकानंद की एक तस्वीर भेंट की। काफू ने भी मुख्यमंत्री को एक फुटबॉल के साथ अपनी साइन की हुई जर्सी भेंट की।