डब्ल्यूएफआई ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए विनेश फोगाट को ट्रायल्स में हिस्सा लेने की (Image Source: IANS)
भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती नहीं देगा, जिसमें विनेश फोगाट को एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई है। महासंघ के सूत्रों ने रविवार को इसकी पुष्टि की।
यह घटनाक्रम दिल्ली हाई कोर्ट के उस निर्देश के एक दिन बाद सामने आया है, जिसमें कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई को ओलंपियन और दो बार की विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश को ट्रायल्स में हिस्सा लेने की अनुमति देने को कहा था। ये ट्रायल्स 30 और 31 मई को नई दिल्ली में होने हैं।
कोर्ट ने यह भी आदेश दिया कि पूरी चयन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाए और इसकी निगरानी भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के स्वतंत्र पर्यवेक्षकों द्वारा की जाए।