भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से हो रही है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली यह 17वीं टेस्ट सीरीज होगी। आइए जानते हैं कि अब तक खेली गई 16 टेस्ट सीरीज में किसका पलड़ा भारी रहा है?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 16 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इस दौरान भारतीय टीम 9 बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 7 बार भारत का दौरा किया। 16 टेस्ट सीरीज में 8 बार दक्षिण अफ्रीका विजेता रही है, जबकि 4 बार भारतीय टीम ने सीरीज जीती है। 4 सीरीज ड्रॉ रही है।
भारतीय टीम ने कभी भी दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने अपनी 8 में से 1 सीरीज भारत में जीती है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की आखिरी सीरीज दक्षिण अफ्रीका में खेली गई थी। ये सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।