प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' में देश के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स से मुलाकात की। खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फोर भारत'।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर साझा किए गए इस वीडियो की शुरुआत विमेंस 51 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड जीतने वाली बॉक्सर साक्षी चौधरी ने की। उन्होंने कहा, "हैलो फ्रैंड्स, मैं साक्षी चौधरी... आज हम सभी कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट को आदरणीय प्रधानमंत्री सर ने बुलाया है। हमें इस पर काफी गर्व महसूस हो रहा है। हमें प्रधानमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई। वह बहुत विनम्र हैं।"
इसके बाद पीएम मोदी ने कहा, "जो खेलेगा, वो खिलेगा, ऑलवेज चियर फोर भारत।" अपनी बात समाप्त करते हुए पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ 'भारत माता की जय' का उद्घोष किया।