यूएस ओपन 2026 महिला एकल का फाइनल दुनिया की नंबर 1 एलेना रायबाकिना और नंबर 2 एरिना सबालेंका के बीच रविवार (आईएसटी के मुताबिक) को होना है। रायबाकिना पहली बार फाइनल में पहुंची हैं, जबकि सबालेंका लगातार अपना तीसरा यूएस ओपन खिताब जीतने की कोशिश में हैं।
सेमीफाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका के साथ होने वाले फाइनल को लेकर रायबाकिना ने कहा, "मुझे सबालेंका के खिलाफ अपनी पूरी ऊर्जा लगानी होगी। हम कई बार खेले हैं। हमने पहले भी अभ्यास किया है। वह बहुत आक्रामक खिलाड़ी हैं।"
उन्होंने कहा, "उनके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से खेलना मुश्किल है। उनका गेम बड़ा है, सर्व बड़ा है, और मुझे अपनी पूरी ऊर्जा के साथ आना होगा। एरिना के खिलाफ अपनी बेस्ट सर्व लानी होगी और सही समय पर सही फैसले लेने होंगे क्योंकि ज्यादातर समय स्कोर टाइट होता है और यहीं पर फैसले से फर्क पड़ता है। हम देखेंगे कि क्या होने वाला है, लेकिन मैं निश्चित रूप से अपनी पूरी कोशिश करूंगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगी।"