विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। विजेता को पुरस्कार स्वरुप बड़ी राशि मिलती है। उपविजेता रहने वाले खिलाड़ी भी पुरस्कार के रूप में मोटी रकम हासिल करते हैं। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में कितनी राशि मिलेगी?
विंबलडन चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से एक है। टूर्नामेंट एकल (महिला और पुरुष), डबल (महिला और पुरुष), और मिश्रित (महिला और पुरुष एक साथ) के प्रारूप में आयोजित होता है। विंबलडन की पुरस्कार राशि पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ाई गई है। विंबलडन 2026 की कुल पुरस्कार राशि 64.2 मिलियन पाउंड है।
महिला और पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रत्येक को पुरस्कार राशि के रूप में 3.6 मिलियन पाउंड दिया जाएगा। भारतीय रुपये में यह राशि करीब 46 करोड़ रुपए है। वहीं, महिला और पुरुष एकल वर्ग के उपविजेताओं को पुरस्कार राशि के रूप में 1.8 मिलियन पाउंड दिया जाएगा। यह राशि भारतीय रुपये में करीब 23 करोड़ के बराबर है।