विंबलडन की शुरुआत 29 जून से हो रही है। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले हर पुरुष और महिला खिलाड़ी का सपना खिताब जीतना होता है। इसकी वजह विंबलडन का चार प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम में से एक होना है। इस खिताब को जीतने के बाद किसी भी टेनिस खिलाड़ी का करियर ग्राफ बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि विंबलडन 2026 का खिताब जीतने के 5 सबसे बड़े दावेदार (पुरुष या महिला) कौन हैं?
जानिक सिनर: विंबलडन 2026 में पुरुष एकल खिताब जीतने के सबसे प्रबल दावेदार इटली के जानिक सिनर हैं। 4 ग्रैंड स्लैम जीत चुके सिनर ने पिछला विंबलडन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता था। इस बार अल्काराज फिटनेस की परेशानी की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में 24 साल के सिनर एकल खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
नोवाक जोकोविच: टेनिस इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में शुमार 39 साल के सर्बिया के नोवाक जोकोविच उम्र की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे हैं। जोकोविच के पास अपार अनुभव है, जो युवाओं पर भारी पड़ सकता है। जोकोविच पूर्व में 7 बार (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022) विंबलडन एकल खिताब जीत चुके हैं। उनकी नजर 8वीं बार इस खिताब पर अपना नाम दर्ज करने की है।