विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप: अर्णव पापरकर का शानदार अभियान समाप्त, क्वार्टर फाइनल में हारे (Image Source: IANS)
विंबलडन जूनियर चैंपियनशिप 2026 में अर्णव पापरकर का शानदार सफर समाप्त हो गया। अर्नव को लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के जॉर्डन ली से 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
हार के बावजूद, पुणे के इस 18 साल के खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया और 36 साल में लिएंडर पेस के 1990 में जूनियर खिताब जीतने के बाद विंबलडन लड़कों के एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
पापरकर ने अमेरिका के जूनियर वर्ल्ड नंबर 3 कीटन हैंस को 6-2, 6-3 से हराया था। इसके बाद उन्होंने जापान के रियो तबाता को 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाई थी।