विंबलडन: कोस्तयुक ने पाओलिनी को शिकस्त देकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई (Image Source: IANS)
यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक ने अपने करियर के पहले विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कोस्तयुक ने बुधवार को सेंटर कोर्ट पर इटली की जैस्मीन पाओलिनी के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरे ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला सिर्फ 1 घंटा और 9 मिनट तक चला।
12वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने पिछले साल की रनर-अप पर जीत के साथ डब्ल्यूटीए टूर पर उनके पिछले 22 मुकाबलों में 21 जीत का शानदार रिकॉर्ड बना दिया है। यह जीत उन्हें फ्रेंच ओपन 2026 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद मिली है।
पहली बार सेंटर कोर्ट पर खेलते हुए कोस्तयुक ने आक्रामकता दिखाई। उन्होंने 19 विनर्स लगाए, जिनमें कई शानदार रिटर्न विनर्स भी शामिल थे। इसने पाओलिनी को लगातार दबाव में रखा।