'विंबलडन', टेनिस के खेल की दुनिया का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित टूर्नामेंट। विंबलडन की शुरुआत 1877 में हुई थी। घास पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं, जो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो चुके हैं। आइए आपको बताते हैं कि विंबलडन में कितनी तरह के इवेंट खेले जाते हैं।
पुरुष एकल: पुरुष एकल प्रतियोगिता टूर्नामेंट का सबसे चर्चित इवेंट माना जाता है। इसमें दुनिया के शीर्ष पुरुष खिलाड़ी भाग लेते हैं और पांच सेट के मुकाबले खेले जाते हैं। यह विंबलडन का सबसे प्रतिष्ठित खिताब माना जाता है। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच अधिकतम पांच सेट तक मुकाबले चलते हैं। विजेता को प्रतिष्ठित सिल्वर गिल्ट दिया जाता है।
महिला एकल: पुरुषों के बाद विंबलडन में महिला एकल इवेंट को खास अहमियत दी जाती है। इसमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भाग लेती हैं। इस इवेंट में खिलाड़ियों के बीच अधिकतम तीन सेट तक मुकाबला चलता है, जिसकी मदद से विजेता का फैसला होता है। महिला एकल का खिताब जीतने वाली खिलाड़ी को 'वीनस रोज वाटर डिश नामक एक खूबसूरत सिल्वर ट्रॉफी दी जाती है।