विंबलडन: वो खिलाड़ी, जिन्होंने ओपन एरा में सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते (Image Source: IANS)
विंबलडन की शुरुआत साल 1877 में हुई थी, जिसे टेनिस दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट माना जाता है। शुरुआत में विंबलडन में सिर्फ पुरुष खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते थे, लेकिन साल 1884 से इसमें महिलाओं को भी शामिल किया गया।
विंबलडन में विमेंस सिंगल्स का पहला खिताब ब्रिटेन की मौड वॉटसन ने अपने नाम किया था। 'एमेच्योर एरा' में, अमेरिका की हेलन विल्स मूडी ने सर्वाधिक 8 विमेंस सिंगल्स खिताब जीते। हेलन ने साल 1927, 1928, 1929, 1930, 1932, 1933, 1935, 1938 में यह कारनामा किया था।
साल 1968 में टेनिस के नियम बदले और टूर्नामेंट सभी के लिए ओपन (खुले) हो गए। इसी के साथ 'ओपन एरा' की शुरुआत हुई। आइए, उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने ओपन एरा में सर्वाधिक सर्वाधिक विमेंस सिंगल्स खिताब जीते हैं।