विंबलडन 2026 की शुरुआत 29 जून से हो रही है। दुनियाभर के टेनिस प्रेमी इस प्रतिष्ठित ग्रैंड स्लैम पर नजर लगाए हुए हैं। भारत के टेनिस प्रेमियों की चाहत है कि भारतीय खिलाड़ी विंबलडन में अपना जलवा दिखाएं। आइए बताते हैं कि अब तक किन भारतीय खिलाड़ियों ने विंबलडन खिताब जीतने में सफलता पाई है।
लिएंडर पेस: भारतीय टेनिस में लिएंडर पेस का नाम बहुत बड़ा है। ओलंपिक में टेनिस में देश के लिए एकमात्र पदक जीतने का रिकॉर्ड रखने वाले पेस का ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। एकल में उन्हें सफलता नहीं मिली है, लेकिन डबल्स और मिश्रित डबल्स में पेस के नाम बड़ी सफलता है। जहां तक विंबलडन की बात है, तो पेस ने 5 बार विंबलडन का खिताब जीता है। 1999 में उन्होंने पुरुष डबल्स, 1999, 2003, 2010, और 2015 में मिश्रित डबल्स में विंबलडन का खिताब जीता था।
महेश भूपति: देश में टेनिस के क्षेत्र में महेश भूपति भी काफी बड़े नाम हैं। लिएंडर पेस के साथ वह लंबे समय तक डबल्स में खेले हैं। पेस के साथ भूपति ने खिताब भी जीते हैं। भूपति ने 1999 में पेस के साथ ही पुरुष डबल्स का खिताब जीता था। इसके बाद, 2002 और 2005 में उन्होंने मिश्रित डबल्स का खिताब जीता था।