प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय दल से मुलाकात की। भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पीएम के निरंतर प्रोत्साहन और सरकार की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा खिलाड़ियों का भव्य स्वागत करना और हर परिस्थिति में उनका मार्गदर्शन करना एथलीट्स के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।
भारत की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 49 किलोग्राम वर्ग वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था।
मीराबाई चानू ने 'आईएएनएस' को बताया कि एशियन गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा, "जीत हो या हार, प्रधानमंत्री मोदी हमेशा हर समय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हैं। एक एथलीट के लिए यह प्रोत्साहन बहुत मायने रखता है।" चानू ने अपने पदक पूरे देशवासियों को समर्पित करते हुए कहा कि भारतवासियों के प्यार और समर्थन की बदौलत ही वे देश के लिए यह सफलता हासिल कर पाई हैं।