भारतीय हॉकी खिलाड़ी सुखजीत सिंह ने 'एशियन गेम्स' में लगातार दो गोल्ड मेडल जीतने को अपने करियर की बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के लगातार बेहतर प्रदर्शन से खिलाड़ियों को देशवासियों का भरपूर समर्थन मिला है। टीम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे खिलाड़ियों की जिम्मेदारी और उम्मीदें बढ़ गई हैं।
सुखजीत ने कहा कि एशियन गेम्स में उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। लगातार दो बार गोल्ड मेडल जीतना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने देशवासियों से भारतीय हॉकी को इसी तरह प्यार और समर्थन देते रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की कोशिश आगे भी देश के लिए पदक जीतने की रहेगी।
भारतीय खिलाड़ी ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के लिए इस स्तर तक पहुंचना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। इसमें परिवार का बहुत बड़ा योगदान रहता है। उन्होंने माना कि आज उन्होंने जो मुकाम हासिल किया है, उसमें उनके परिवार के समर्थन की अहम भूमिका रही है।