अर्जुन और आदित्य सिंह ने हाल ही में नेपल्स, फ्लोरिडा में हुई यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र पिकलबॉल एसोसिएशन और इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन के सहयोग से, दोनों भाइयों ने वैश्विक पिकलबॉल मंच पर अपनी जगह पक्की कर ली है। दोनों इस खेल में भारत की श्रेष्ठ प्रतिभा हैं।
नए यूएस ओपन चैंपियन बने ये भाई अब महाराष्ट्र पिकलबॉल एसोसिएशन और आईपीए के अंतर्गत होने वाले महाराष्ट्र ओपन 2026 में हिस्सा लेंगे।
यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप 2026 के विजेता आदित्य ने कहा, "अर्जुन और मैं बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उसके परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। राहुल कनाल सर और महाराष्ट्र पिकलबॉल एसोसिएशन ने हम पर जो भरोसा दिखाया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है। यूएस ओपन पिकलबॉल चैंपियनशिप में भारत के लिए 3 स्वर्ण पदक जीतना संभव नहीं था। हम भविष्य में भारत के लिए परिणाम लाने के उत्सुक हैं।"