Asian Games Men: एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने वाले भारतीय पहलवान सुजीत कलकल से जब उनसे पूछा गया कि 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कजाकिस्तान में होने वाली रेसलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद वह दिवाली कैसे मनाएंगे, तो उन्होंने कहा, "देश के लिए गोल्ड जीतना ही मेरे लिए दिवाली है।" सुजीत ने साफ किया कि उनके लिए व्यक्तिगत जश्न से ज्यादा अहम देश को सफलता दिलाना है।
मौजूदा एशियन चैंपियन सुजीत ने पहले एशियन गेम्स के 65 किग्रा फ्रीस्टाइल फाइनल में जापान के ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियोका को हराया और फिर 2-9 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
इस बड़े महाद्वीपीय टूर्नामेंट में सफलता के बाद सुजीत की नजर अस्ताना में होने वाली यूडब्ल्यूड्ब्ल्यू वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने पर है, जो दिवाली से एक हफ्ते पहले खत्म होगी। बुधवार को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के इमलोटा गांव के 23 वर्षीय रेसलर ने शांत अंदाज में कहा कि देश के लिए गोल्ड जीतना उनके लिए दिवाली जैसा है।