New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with Indias cricket team during a meeting at his residence (New Delhi: Prime Minister Narendra Modi with Indias cricket team during a meeting at his residence)
Prime Minister Narendra Modi: भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई दी। कोहली ने एक छोटा-सा संदेश लिखकर प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और एक संतोषजनक जीवन की कामना की।
कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रर मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबे, संतोषजनक जीवन की कामना करता हूं।"
पीएम मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर अलग-अलग क्षेत्रों के नेताओं और हस्तियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। खेल जगत के लोग भी इस जश्न में शामिल हुए हैं और कई मशहूर खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं।