करीब 5 लाख की आबादी, काबो वर्डे ने फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया (Image Source: IANS)
काबो वर्डे ने पहली बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उसने एस्वातिनी को 3-0 से शिकस्त देकर ग्लोबल फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
करीब 5 लाख आबादी वाला काबो वर्डे, विश्व कप में पहुंचने वाला आबादी के लिहाज से दूसरा सबसे छोटा देश बन गया है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है, जिसने साल 2018 फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया था।
पहले हाफ में एस्वातिनी के खिलाफ कड़ी टक्कर के बाद, काबो वर्डे ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया। डैलोन लिव्रामेंटो, विली सेमेडो और स्टोपिरा के गोल ने एस्तादियो नासियोनल दे काबो वर्डे में फैंस को जश्न का मौका दिया।