चीन के हांगझोऊ में खेले गए महिला हॉकी एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम को चीन के खिलाफ 1-4 से हार का सामना करना पड़ा। हार के कारण भारतीय टीम हॉकी विश्व कप में सीधा स्थान पाने से चूक गई।
भारतीय टीम की तरफ से मैच के पहले ही मिनट में फॉरवर्ड नवनीत कौर ने गोल दागा, लेकिन इसके बाद भारतीय टीम गोल के लिए संघर्ष करती रही। चीन की तरफ से कप्तान ओउ जिक्सिया (21वें मिनट), ली होंग (40वें मिनट), जू मीरॉन्ग (51वें मिनट) और झोंग जियाकी (53वें मिनट) के गोल किया।
इस जीत के साथ चीन 2026 महिला हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली आठवीं टीम बन गई। यह विश्व कप 14-30 अगस्त, 2025 को बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में खेला जाएगा। बेल्जियम और नीदरलैंड ने मेजबान होने के नाते सीधे स्थान हासिल किए हैं। इसके अलावा जर्मनी, अर्जेंटीना, संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, न्यूजीलैंड और चीन ने महाद्वीपीय चैंपियनशिप के जरिए स्थान हासिल किया।