विमेंस जूनियर एशिया कप: जापान को 7-0 से रौंदकर भारत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह (विमेंस जूनियर एशिया कप: जापान को 7-0 से रौंदकर भारत ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह)
भारतीय जूनियर विमेंस हॉकी टीम ने 2026 'जूनियर एशिया कप' में मंगलवार को अपने तीसरे एलीट पूल मैच में जापान को 7-0 से रौंदा। इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। तीन मुकाबलों में नौ अंकों के साथ, भारत अभी एलीट पूल में सबसे आगे है।
भारतीय टीम बुधवार को अपने आखिरी पूल मैच में चीन के खिलाफ खेलेगी, जिससे ग्रुप में टॉप स्थान तय होगा। चीन ने अपने दो मुकाबलों में छह अंक हासिल किए हैं।
कोरिया के खिलाफ 4-1 की जीत और उसके बाद मलेशिया के खिलाफ 11-1 की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने के बाद, भारत ने जापान के खिलाफ मुकाबले में भी अपना आक्रामक खेल जारी रखा और शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई।