WPL 2026 महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस (एमआई) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच होगा। मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होगी।
मैच से ठीक पहले ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 6 बजकर 45 मिनट पर होगी। इस ग्रैंड इवेंट में यो यो हनी सिंह, जैकलीन फर्नांडिस और हरनाज संधू परफॉर्म करने वाले हैं। हनी सिंह भारत में पहली बार किसी स्पोर्ट्स इवेंट में परफॉर्म करेंगे।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें नीलामी के बाद पहले से ज्यादा मजबूत हुई हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाले सीजन के पहले मुकाबले रोमांचक होने की उम्मीद है।