विमेंस सब-जूनियर हॉकी: दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तराखंड ने पहले दिन जीते अपने मुकाबले (Image Source: IANS)
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर विमेंस नेशनल चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन दिल्ली, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, चंडीगढ़, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
बुधवार को झारखंड के रांची में पूल ए के डिवीजन ‘बी’ में, कप्तान दीपिका (59’) और भावना (60’) के आखिरी मिनटों में किए गए गोलों की मदद से दिल्ली हॉकी ने हॉकी बंगाल के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की।
पूल ए के डिवीजन 'बी' के एक अन्य मुकाबले में, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हॉकी ने असम हॉकी को 4-3 से हराया। जीतने वाली टीम के लिए, श्रद्धा वर्मा (3’), अर्पिता मौर्य (7’), मानसी यादव (12’) और अनुष्का गुप्ता (30’) ने एक-एक गोल किया। असम हॉकी के लिए भूमिका देवी (28’), चयनिका कलिता (35’) और ज्योशना एक्का (57’) ने गोल दागे।