महिला विश्व कप: नीदरलैंड्स से पार नहीं पा सकी भारतीय टीम, दूसरे राउंड के पहले मैच में मिली हार (Image Source: IANS)
एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप 2026 में शुक्रवार को नीदरलैंड्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को 2-0 से हराया। वैगनर स्टेडियम में दूसरे राउंड के पहले मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम पूरी तरह से हावी नजर आई और उन्होंने भारतीय टीम को वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया।
मैच की शुरुआत से ही नीदरलैंड्स की टीम भारत के डिफेंस पर हावी नजर आई। नीदरलैंड्स को मैच के तीसरे ही मिनट में सफलता मिली। पेनल्टी कॉर्नर पर मिले गोल करने के मौके को यिब्बी जानसेन ने बखूबी भुनाया और शानदार गोल दागा।
नीदरलैंड्स ने इसके बाद भी भारतीय डिफेंस पर दबाव बनाए रखा। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन टीम को सफलता हाथ नहीं लगी। भारतीय टीम ने दूसरे क्वार्टर में अपनी गोलकीपर को भी बदला और सविता पूनिया को मैदान पर उतारा।