वर्ल्ड एक्वेटिक्स ने घोषणा की है कि उसने रूसी और बेलारूसी एथलीटों पर लगे प्रतिबंध हटा दिए हैं। दोनों देशों के एथलीट अब अपने राष्ट्रीय झंडों और राष्ट्रगान के साथ मुकाबला कर सकते हैं।
संस्था ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान में कहा, "वर्ल्ड एक्वेटिक्स ब्यूरो के फैसले के बाद, और एक्वेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट और वर्ल्ड एक्वेटिक्स एथलीट्स कमेटी के साथ सलाह-मशविरा करके, राजनीतिक झगड़े के समय एक्वेटिक्स इवेंट्स में एथलीट की भागीदारी के लिए दिशा-निर्देश अब बेलारूसी या रूसी खेल राष्ट्रीयता वाले सीनियर एथलीटों पर लागू नहीं होंगी।"
बयान में आगे कहा गया, "बेलारूस या रूसी खेल राष्ट्रीयता वाले सीनियर एथलीटों को वर्ल्ड एक्वेटिक्स इवेंट्स में उसी तरह मुकाबला करने की इजाजत होगी जैसे दूसरे खेल राष्ट्रीयताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके साथी अपनी-अपनी यूनिफॉर्म, झंडों और राष्ट्रगान के साथ करते हैं।"