Portugal's Nader edges Wightman to win men's 1,500m title in the World Athletics Championships 2025 (Image Source: IANS)
World Athletics Championships: पुर्तगाल के इसाक नादेर ने बुधवार को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 1,500 मीटर दौड़ में 3 मिनट 34.10 सेकंड का समय निकालकर नाटकीय जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। 2022 के विश्व चैंपियन ब्रिटेन के जेक वाइटमैन 3:34.12 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और खिताब से चूक गए, जबकि केन्या के रेनॉल्ड चेरुइयोट ने 3:34.25 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
यह जीत नादेर का पहला वैश्विक खिताब है, जो 26 वर्षीय खिलाड़ी के लिए एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन विश्व इंडोर चैंपियनशिप में दो बार शीर्ष आठ में स्थान हासिल करना था।
केन्या की फेथ चेरोटिच ने बुधवार को यहां विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की 3,000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में शानदार जीत हासिल की।