दुनियाभर में 7 मई 'वर्ल्ड एथलेटिक्स डे' के रूप में मनाया जाता है। एथलेटिक्स एक तरह का ट्रैक एंड फील्ड खेल है जिसमें दौड़ना, कूदना, चलना और फेंकना जैसे खेल शामिल हैं। एथलेटिक्स में अलग-अलग श्रेणी के दो दर्जन से अधिक खेल शामिल हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स डे की शुरुआत 1996 में इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन (आईएएएफ) ने की थी। 2001 में, इंटरनेशनल एमेच्योर एथलेटिक फेडरेशन का नाम बदलकर इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन कर दिया गया।
आईएएएफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एथलेटिक्स से जुड़े सभी कार्यक्रमों को आयोजित करता है। इससे जुड़े नियम और कानून बनाने का अधिकार भी इसी संस्था के पास है। आईएएएफ उम्र की पाबंदी, लिंग से जुड़े, और डोपिंग से जुड़े नियम बनाता है। उम्र से जुड़े नियम आसान हैं और एथलीट को एक जैसी काबिलियत वाले एथलीट के साथ मुकाबला करने देते हैं। डोपिंग से जुड़े मामलों के लिए कुछ गाइडलाइंस हैं, और उन्हें एक एंटी-डोपिंग एजेंसी चलाती है।