![]()
इंडियन नेवी के एथलीट्स ने 'वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर20 चैंपियनशिप 2026' में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। 5 से 9 अगस्त के बीच ओरेगन के यूजीन मे आयोजित इस प्रतियोगिता में बसंत कुमार मेघवाल ने पुरुषों की हाई जंप में सिल्वर मेडल जीता, वहीं शाहनवाज खान ने पुरुषों की लॉन्ग जंप में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल, जब हमारे युवा एथलीट्स ने वैश्विक मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। बसंत का ऐतिहासिक मेडल – वर्ल्ड चैंपियनशिप में हाई जंप में भारत का पहला मेडल – और शाहनवाज का ब्रॉन्ज मेडल, हमारे रक्षा बलों के समर्पण, अनुशासन और लड़ने के जज्बे की मिसाल हैं। उनका प्रदर्शन देश भर के हर युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है।"