वर्ल्ड बॉक्सिंग कप: ज्योति ने फाइनल में ब्राजील चैंपियन को हराया, भारत ने 1 गोल्ड और 3 सिल्वर मेडल ज (Image Source: IANS)
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2 में रविवार को ज्योति ने भारत के लिए एकमात्र गोल्ड मेडल जीता है। 48 किलोग्राम कैटेगरी के फाइनल में ज्योति ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप ब्राजील की मौजूदा गोल्ड मेडलिस्ट फर्जोना फोजिलोवा (उज्बेकिस्तान) को 5-0 के एकतरफा फैसले से हराया।
एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ ज्योति की इस शानदार जीत ने उनके बेहतरीन अभियान को यादगार बनाने के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी बढ़ती पहचान को भी साबित किया है।
भारत ने फाइनल में मजबूत प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर मेडल भी जीते। 51 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में मीनाक्षी को चीन की वू यू के हाथों 0-5 से हारने के बाद सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा।