बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने 'वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 स्टेज 2' के लिए ज्योति (48 किग्रा) और आकाश (75 किग्रा) को टीम में शामिल किया है। इन दोनों मुक्केबाजों के शामिल होने से, प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में मुक्केबाजों की संख्या 18 से बढ़कर 20 हो गई है, जिसमें 10 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता चीन के गुइयांग में सोमवार से शुरू होगी।
ये दोनों बॉक्सर सरकार की तरफ स मंजूर की गई अंतिम टीम का हिस्सा नहीं थे। बीएफआई के अध्यक्ष अजय सिंह ने दोनों मुक्केबाजों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया, जिससे ज्योति और आकाश को चीन के गुइयांग में वर्ल्ड बॉक्सिंग कप स्टेज 2 को भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला।
ज्योति और आकाश गुइयांग के भारतीय टीम के साथ जुड़ने से उन्हें बेहतरीन इंटरनेशनल अनुभव मिलेगा और शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ मुकाबला करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही इंटरनेशनल सर्किट पर जरूरी रैंकिंग प्वाइंट्स भी हासिल होंगे।