भारत के युवा मुक्केबाजों ने बैंकॉक में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज करने के बाद चंद्रिका, गुंजन, जॉयश्री देवी और अंबेकर मीतेई ने फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है।
महिलाओं की 51 किलोग्राम कैटेगरी में चंद्रिका ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मोरक्को की रिहाब हमदौन को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए हराया और गोल्ड मेडल के मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली। महिलाओं की 48 किलोग्राम कैटेगरी में गुंजन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ कोरिया की यू ग्योंग किम को 5-0 के एकतरफा अंदाज में हराया और फाइनल में अपनी जगह बनाई।
जॉयश्री देवी (54 किलोग्राम) का प्रदर्शन भी दमदार रहा और उन्होंने पहले राउंड में ही रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) के जरिए मेक्सिको की सोफिया रामिरेज को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।