भारतीय यूथ बॉक्सिंग टीम ने थाईलैंड के बैंकॉक में वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप 2026 में अपने कैंपेन की जबरदस्त शुरुआत की है। जॉयश्री देवी चिरोम, अंबेकर मीतेई लैरेनलाकपम और साहिल दुहान ने टूर्नामेंट के पहले दिन जीत दर्ज की।
महिलाओं की 54 किलोग्राम कैटेगरी में जॉयश्री देवी चिरोम ने ताजिकिस्तान की अपनी विरोधी टीम के खिलाफ दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप्ड कॉन्टेस्ट (आरएससी) से जीत हासिल की। पुरुषों के डिवीजन में अंबेकर मीतेई लैरेनलाकपम (50 किलोग्राम) और साहिल दुहान (60 किलोग्राम) ने भी अपने कैंपेन की शुरुआत जीत के साथ की है। दोनों ने क्रमशः फिलीपींस और चीन के विरोधियों पर 5-0 से एकमत से जीत दर्ज की।
भारतीय टीम यूथ ओलंपिक वेट कैटेगरी में मुकाबला कर रही है, जिससे यह टूर्नामेंट यूथ ओलंपिक गेम्स के लिए क्वालिफिकेशन और तैयारी की राह में एक अहम कदम बन गया है। फ्यूचर्स कप ग्लोबल बॉक्सिंग कैलेंडर में एक अहम इवेंट है, जो युवा एथलीटों को कीमती इंटरनेशनल प्रतियोगता का अनुभव देता है। 8 से 15 मार्च तक होने वाला वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर्स कप में दुनिया भर के कुछ सबसे होनहार युवा मुक्केबाज अपना दमदम दिखाते हुए नजर आएंगे।