वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026: पुरुषों के वर्ग में भारत का पहला मेडल पक्का, आदित्य 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे (वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026: पुरुषों के वर्ग में भारत का पहला मेडल पक्का, आदित्य 55 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचे)
वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में आदित्य ने इटली के टोमासो ओरलैंडो को 5:0 से हराकर मेंस 55 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ आदित्य मेडल सुनिश्चित करने वाले पहले भारतीय पुरुष बॉक्सर बन गए। सेमीफाइनल में आदित्य का मुकाबला अजरबैजान के निहात गासिमोव से होगा।
भारतीय महिलाओं में मेघा श्योकंद (महिलाओं का 80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (महिलाओं का 80+ किलोग्राम) पहले ही सेमीफाइनल में पहुंचकर मेडल सुनिश्चित कर चुकी हैं।
मोंटेनेग्रो के बुडवा में मेंस 65 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मौसम सुहाग को इंग्लैंड के यशुआ फ्लेमिंग के खिलाफ 0:5 से हार का सामना करना पड़ा। मेंस 50 किलोग्राम वर्ग में अमन देव को जॉर्जिया के शालवा बेरिद्जे से 0:5 से शिकस्त मिली, जबकि लक्षु को यूएसए के मार्ले मैकनीली के खिलाफ 0:5 से हार झेलनी पड़ी।