वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य और त्रिदेव प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे (वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य और त्रिदेव प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे)
वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में सोमवार को आदित्य और त्रिदेव ने अपने-अपनी वेट कैटेगरी के दूसरे राउंड में जीत दर्ज करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी प्रतियोगिता में पुरुषों की 55 किग्रा कैटेगरी में, आदित्य ने यूएसए के क्रिश्चियन पाएज को दूसरे राउंड में रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से हराया। मुकाबले के दौरान उनके प्रतिद्वंद्वी को दोनों राउंड में दो बार काउंटडाउन दिया गया था।
इससे पहले रविवार शाम को, पुरुषों की 85 किग्रा कैटेगरी में त्रिदेव ने पोलैंड के काजेतान बाजर्ट के खिलाफ 3:2 से जीत हासिल की। इस रोमांचक मुकाबले में, भारतीय मुक्केबाज ने तीनों राउंड जीतकर बढ़त बनाए रखी; पांच में से तीन जजों ने उनके पक्ष में फैसला दिया।