वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचे, महिलाओं में मेघा ने बनाई खिताबी मुकाबले में जगह (वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप: आदित्य गोल्ड मेडल मुकाबले में पहुंचे, महिलाओं में मेघा ने बनाई खिताबी मुकाबले में जगह)
वर्ल्ड बॉक्सिंग अंडर-19 चैंपियनशिप 2026 में, आदित्य अपने वेट कैटेगरी के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बॉक्सर बन गए हैं। आदित्य ने पुरुषों के 55 किलोग्राम सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के निहात गासिमोव को हराया। वहीं, महिलाओं में मेघा श्योकंद भी खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं।
मोंटेनेग्रो के बुडवा में जारी प्रतियोगिता में एशियन अंडर-19 सिल्वर मेडलिस्ट आदित्य ने तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा और जजों ने उन्हें 5:0 से विजेता घोषित किया। अब गोल्ड मेडल के लिए उनका मुकाबला रूस के इस्लाम मैगोमेदोव से होगा।
वहीं, महिलाओं के 80 किलोग्राम कैटेगरी में मेघा श्योकंद ने सेमीफाइनल में किर्गिस्तान की मीरिम चिनीबेकोवा को रेफरी स्टॉप कॉन्टेस्ट (आरएससी) से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। भारत के खाते में दो ब्रॉन्ज मेडल भी आएंगे।