बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन इंदिरा गांधी स्टेडियम में 17-23 अगस्त तक होना है। एशियन चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता आयुष शेट्टी अपने पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन और टॉप सीड चीन के शि यूकी से भिड़ेंगे।
पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु अपने कैंपेन की शुरुआत आयरलैंड की वर्ल्ड नंबर 141 सोफिया नोबेल के खिलाफ करेंगी, जबकि 2022 वर्ल्ड चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन पुरुष एकल के पहले राउंड में ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन फिलिमोन का सामना करेंगे और प्री-क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड के दूसरे सीड कुनलावुत विटिडसार्न का सामना कर सकते हैं।
पुरुषों के डबल्स ड्रॉ में, पांचवीं सीड सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को शुरुआती राउंड में बाई मिली है और वे स्कॉटलैंड के अलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल और थाईलैंड के चालोएम्पोन चारोनकितामोर्न और वोरापोल थोंगसा-न्गा के बीच होने वाले मैच के विजेताओं से खेलेंगे।