वर्ल्ड चैंपियनशिप: विवान ने ट्रैप में साधा सिल्वर पर निशाना, भारत के लिए एलए28 ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित (वर्ल्ड चैंपियनशिप: विवान ने ट्रैप में साधा सिल्वर पर निशाना, भारत के लिए एलए28 ओलंपिक का तीसरा कोटा सुनिश्चित)
भारतीय शूटर विवान कपूर ने गुरुवार को आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में मेंस ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने ओलंपिक गेम्स 2028 के लिए भारत का तीसरा कोटा हासिल कर लिया, जिसका आयोजन लॉस एंजिल्स में होगा।
दोहा में जारी चैंपियनशिप में विवान के मेडल जीतने और पुरुषों के 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल इवेंट में अंकुर गोयल के दो मेडल जीतने के बाद, भारत के कुल पदकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।
लुसैल शूटिंग कॉम्प्लेक्स में हुए फाइनल में, विवान ने 29 हिट के साथ कुवैत के अब्दुल रहमान अलफाइहान के बराबर स्कोर किया। हालांकि, 'सडन-डेथ शूट-ऑफ' में अलफाइहान ने भारतीय शूटर को 3-2 से पीछे छोड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। चीन के क्यूई यिंग ने 22 हिट के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।